पार्टी का संगठन और कार्यकर्ता ही प्रत्याशी को दिलाते हैं विजयश्री: प्रहलाद

सिवनी केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसका प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं उम्मीदवार होता है और चुनाव लड़कर जिताता है। प्रत्याशी में इतनी शक्ति ही नहीं होती कि वो अकेले चुनाव लड़कर जीत जाए। पार्टी का संगठन और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही उम्मीदवार को विजयश्री दिलाती है।

 पटेल ने यह बात सिवनी जिले की लखनादोन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। पटेल ने कहा कि अब समय आ गया है और कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में जुटना होगा, हर बूथ पर जीत का संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी विजय सिंह उइके सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बैहर, लखनादौन, केवलारी और बरघाट में भी जनसभा को संबोधित किया।

केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह दो प्रश्नों का जवाब खुद से मांगें। पहला, वह राजनीति में क्यों आए। दूसरा, राजनीति में करने के लिये उन्होंने भाजपा को ही क्यों चुना। इन दो प्रश्नों का जिस दिन ठीक-ठीक जवाब मिल जाएगा, उस दिन दुनिया की कोई शक्ति आपको अपने लक्ष्य से नहीं भटका सकती। पटेल ने कहा कि आज से 17 नवंबर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह विधानसभा के सभी 407 बूथों पर पार्टी की जीत तय करें।

पटेल ने कहा कि चुनाव के दिनों में प्रत्याशी हर बूथ तक नहीं जा सकता। इसलिए कार्यकर्ता को समझना होगा कि उसे क्या करना और कैसे करना है। आज भाजपा की सरकार की कई उपलब्धियों कार्यकर्ताओं को लोगों को बताने के लिए हैं, लेकिन आज से कुछ साल पहले पार्टी के पास सरकार तो दूर कार्यकर्ता भी पर्याप्त नहीं थे। पटेल ने कहा कि हम किस मुश्किल वक्त से पार्टी को निकालकर लाए हैं, वो एक लंबी कहानी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने जनता को जो दिया वो विकास भी है और सम्मान भी है। 

पटेल ने बालाघाट जिले की बैहर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम का नामांकन रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वोट की ताकत ही निर्णायक है। आपके हाथ में वो ताकत है, जरूरी है इस ताकत को सही दिशा देने की।  पटेल ने कहा कि भाजपा इसलिए वोट नहीं मांगती कि उसे सरकार में आना है। जनता को दोनों पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के चरित्र के फर्क को जानना-समझना होगा, ताकि सच्चाई को समझा जा सके। कांग्रेस ने बीते 70 सालों में अपने परिवार के विकास और तुष्टीकरण को अपना मुख्य लक्ष्य बनाया। भाजपा का चरित्र देशव्यापी सोच से जुड़ा हुआ है।

  • Related Posts

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितम्बर से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के पहले दिन सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय…

    दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म फुट ओवरब्रिज से जुड़ेगी सड़क, यात्रियों को होगी सुविधा

     दमोह रेलवे स्टेशन पर 250 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा नया फुड ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। गति शक्ति योजना के तहत दमोह स्टेशन का इसके लिए चयन किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ