कार्यकर्ता बूथ मजबूती के लिए करें काम: शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि चुनाव नजदीक हैं और झूठ बोलने वाली ताकतें हमारे सामने खड़ी हैं। इसलिए एक-एक कार्यकर्ता को सजग प्रहरी के रूप में खड़ा रहकर बूथ मजबूती के लिए काम करना होगा, परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए मैदान में उतरना होगा।

शर्मा ने यह बात यहां गोविंदपुरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। श्री शर्मा ने कहा कि कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर में थे। उन्होंने पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज तो किया ही है, साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में संदेश भी दिया है। वही संदेश वे आप सभी को देना चाहते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर फोकस करते हुए अपनी तैयारी को और अधिक ताकत देने की आवश्यकता है। कमजोर बूथों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं और सफलता ही हमारी कसौटी है, लेकिन हमें विधानसभा स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट के साथ काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि हम एक रूपए भेजते हैं तो 85 पैसे भ्रष्टाचार में बिचोलिये खा जाते हैं और गरीब को केवल 15 पैसे मिलते हैं। यह बिचौलिये कौन थे। यह कांग्रेस के ही नेता थे, जो गरीब का 85 पैसा खा जाते थे। कांग्रेस की बुनियाद ही भ्रष्टाचार पर खड़ी है। आश्चर्य की बात है कि इतने सालों तक शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने इस व्यवस्था को बदलने का बीड़ा नहीं उठाया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में शपथ लेते ही सबसे पहले लोगों के जनधन खाते खुलवाए, जिसका कांग्रेसी मजाक उड़ाया करते थे। आज देश में 48 करोड़ जनधन खाते हैं और इन खातों में सीधे राशि पहुंच रही है, बिचोलिये समाप्त हो गए हैं। आज ऊपर से एक रूपए चलता है तो गरीब के खाते में भी एक रूपए ही पहुंचता है। यह पारदर्शिता का कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया है।

शर्मा ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक काम किया है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ जनहितैषी योजनाएं शुरू की हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की सवा करोड़ बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपए डालकर उनके हाथ मजबूत करने काम किया है। इन्हीं योजनाओं के सहारे हमें चुनाव में जनता के बीच जाना होगा और हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट लाने पर काम करना होगा।

सम्मेलन को विधायक कृष्णा गौर एवं जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी महेन्द्र यादव, विधानसभा संयोजक टीआर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शुक्ला, सतीष विश्वकर्मा, जिला मंत्री भीकम सिंह बघेल, विधानसभा सहप्रभारी गणेशराम नागर, अवधपुरी मंडल अध्यक्ष किशन बंजारे आदि मंचासीन थे।

  • Related Posts

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितम्बर से शुरू हो रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के पहले दिन सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय…

    दमोह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म फुट ओवरब्रिज से जुड़ेगी सड़क, यात्रियों को होगी सुविधा

     दमोह रेलवे स्टेशन पर 250 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा नया फुड ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा। गति शक्ति योजना के तहत दमोह स्टेशन का इसके लिए चयन किया गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ