समूह की महिलाओं को हर महीने मिल रही राशि

धमतरी

महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बीते मार्च माह से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं। योजनांतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में सीधे अंतरित होने से प्रदेश की महिलाओं के मन में बेहतर भविष्य की आस बंधने लगी है।

योजना से लाभान्वित हुई सहेली संघ स्व सहायता समूह धमतरी की सदस्य श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि उनके साथ श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती रमा सेन, श्रीमती सविता, श्रीमती अनिता यादव सहित उनकी समूह की अन्य महिलायें कलेक्टोरेट के पास कम्पोजिट भवन में कैंटिन का संचालन करती है। इन महिलाओं ने राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक मजबूती का आधार बन गयी है। वे इस योजना से मिलने वाली राशि के उपयोग से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। योजना से महिलाएं निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है।

श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि वह एक गृहिणी है और उन्हें पिछले 4 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग वे घरेलू खर्चो में करती है। योजना लागू होने के पूर्व उन्हें अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। योजना से मिल रही राशि से वह अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा दे पा रही हैं। साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर रही है। श्रीमती हेमा ने यह भी कहा कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की एक नई उमंग का संचार हुआ है। महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्रीमती हेमा और उनकी समूह की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहृदय धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़&दुर्ग के विवेकानंद विश्वविद्यालय का राज्यपाल रमेन डेका ने देखा प्रेजेंटेशन, स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले

    रायपुर. राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत गठित ग्रामीण प्रौद्योगिक और उद्यमिता फाउंडेशन के तहत किये जा रहे स्टार्टअप्स का प्रस्तुतीकरण देखा। उन्होंने सभी स्टार्टअप्स…

    छत्तीसगढ़ के राज्यपाल डेका से मिले कमिश्नर, तेरापंथ प्रोफेशनल की मुख्य संरक्षक ने भी की सौजन्य भेंट

    रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में रायपुर एवं बिलासपुर कमिश्नर श्री महादेव कावरे ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में पंडित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    शिव सेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने राहुल गांधी के खिलाफ साजिश रचे जाने और उनकी जान को खतरा होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    • By
    • September 18, 2024
    • 0 views
    मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके केजरीवाल जल्द बंगला खाली करने जा रहे हैं, भाजपा ने इसे नौटंकी बताया

    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    गुरुवार 19 सितम्बर 2024 का राशिफल

    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    लघु व्यवसायियों को ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएं सुविधाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    सिहोरा&मझगवां मार्ग में बुधवार को भीषण सड़क हादसा, मजदूरों के ऑटो पर पलटा हाईवा, सात की मौत

    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी

    • By
    • September 18, 2024
    • 1 views
    मप्र पुलिस आरक्षक के फिजिकल टेस्ट की तारीखों में बदलाव, 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी