नींद की दवा देकर कराता था पत्नी का रेप, 100 से ज्यादा बार पति ने ही कराई दरिंदगी, पति के कंप्यूटर से हजारों की संख्या में तस्वीरें और वीडियो बरामद

 पेरिस

फ्रांस की एक महिला की ऐसी दर्दनाक कहानी सामने आई है, जिसके बारे में पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस महिला के पति ने करीब एक दशक तक उसका रेप कराया। इस दौरान ने पचासों पुरुषों को अपने घर बुलाया और अपनी पत्नी का बलात्कार करने के लिए कहा। इस दौरान वह इसका वीडियो भी बनाया करता था और तस्वीरें भी खींचता था। महिला के पति की पहचान 71 साल के डॉमिनिक पेलिकोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके घर के कंप्यूटर से हजारों की संख्या में तस्वीरें और वीडियो बरामद किए हैं। इन सभी में अलग-अलग लोग उसकी पत्नी का रेप करते नजर आ रहे हैं। मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। जहां महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मुझे कचरे के डिब्बे की तरह इस्तेमाल किया गया। महिला का नाम गिजेल बताया गया है।

72 वर्षीय फ्रांसीसी महिला गिजेल का केस फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। जब महिला अपना दर्द बयां कर रही थी तो उसका पति सिर झुकाए सबकुछ सुन रहा था। महिला ने बताया कि उसका इस्तेमाल किसी रैग डॉल की तरह किया गया। महिला ने कहा कि अब मेरी कोई पहचान नहीं रह गई है। मुझे नहीं लगता कि मैं खुद को फिर से किसी तरह खड़ी कर पाऊंगी। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक उसका कहना है कि अब सबकुछ खत्म हो चुका है। महिला ने बताया कि इस दौरान मेरी जिंदगी खतरे में थी, लेकिन एक पल के लिए भी कोई नहीं रुका। यह सिलसिला 2011 से 2020 तक चलता रहा था। यहां तक कि इस दौरान उसे एड्स होने का भी खतरा था, लेकिन किसी ने रहम नहीं किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पति महिला के खाने या वाइन में नींद की गोलियां और एंटी एंग्जाइटी दवा मिला देता था। इसके बाद वह ऑनलाइन चैटिंग के जरिए लोगों से संपर्क करता था। इस दौरान वह इन लोगों को अपनी पत्नी का रेप करने के लिए इन्वाइट करता था। रिपोर्ट के मुताबिक इस केस में महिला के पति डॉमिनिक पेलिकोट के अलावा 50 अन्य लोग ट्रायल पर हैं। इनकी उम्र 26 से 74 साल के बीच है। टेलीग्राफ के मुताबिक महिला के पति और 14 सह-अभियुक्तों ने रेप की बात स्वीकार की है। वहीं, 35 अन्य लोगों ने आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में कहीं न कहीं महिला की सहमति भी शामिल थी।

इस मामले का खुलासा भी बेहद नाटकीय ढंग से हुआ। नवंबर 2020 में महिला के पति को दक्षिणी फ्रांस के उसके गांव में महिलाओं का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। वह एक सुपरमार्केट में यह काम करना था। इसके बाद उसकी जांच शुरू हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान पुलिस को डॉमिनिक के कंप्यूटर से कनेक्टेड एक यूएसबी मिली। इसके ऊपर ‘अब्यूजेज’ लिखा था। इसको खोलते ही पुलिस भी चौंक गई। इसमें महिला की 20 हजारसे ज्यादा तस्वीरें और फिल्म्स थीं, जिसमें सैकड़ों बार उसका रेप होते दिखाया गया था। महिला के मुताबिक जब पुलिस ने पहली बार उसे यह दिखाया तो उसे लगा कि जैसे सबकुछ गिर रहा है। यह किसी विस्फोट या सुनामी के आने जैसा था।

  • Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    रांची. झारखंड के सरकारी स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों का नया आधार कार्ड बनेगा। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बना हुआ है, उनका अपग्रेड (अद्यतीकरण) किया जाएगा। पांच साल…

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    रांची. बंधन बैंक के कर्मचारी राजीव कुमार को बकाया पैसे देने के लिए घर बुलाकर मारपीट की गई। घटना 11 सितंबर की है। इस संबंध में राजीव ने मोना देवी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ