छत्तीसगढ़&पेण्ड्रा में घर में अजगर देख घबराया परिवार, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

पेण्ड्रा.

पेण्ड्रा के बचरवार गांव के पंडरी पारा में एक विशालकाय अजगर गाय के सार में घुस गया। खूंटे से बंधे हुए बछड़े पर घात लगाए बैठा हुआ था। उसी दौरान घर के मालिक को आह्त हुई और उसने तत्काल बिना देर किए मामले की जानकारी सर्पमित्र को दी। मौके पर पहुंचकर सर्पमित्र ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल मे छोड़ दिया तब कही जाकर सभी ने राहत की सांस ली।

बरसात के मौसम में कीड़े मकोड़े, सांप इनसे सावधान रहने की आवश्यकता होती है और ये घरों की ओर आने लगते हैं। ऐसा ही हुआ पेण्ड्रा के बचरवार के पंडरी पारा इलाके में रहने वाले छोटेलाल राठौर के घर में जहां उनके घर के अंदर गाय के रहने वाले सार में एक छोटे से गाय के बछड़े को खूंटे से बांधकर रखा गया था। इस दौरान छोटेलाल राठौर और घर के कुछ सदस्यों को कुछ अजीब सी आवाज आ रही थी। जिसके बाद वे लोग धीरे-धीरे गाय के सार में पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर वहां पर स्थित एक खिड़की पर पड़ी। जिसमें एक विशालकाय अजगर बैठा हुआ था। वह सार के अंदर खूंटे में बंधे एक बछड़े पर घात लगाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान घर वालों ने अपने स्तर पर उसे सांप को भगाने का काफी प्रयास किए पर अजगर था कि वहां से बिल्कुल नहीं जा रहा था। इतने में घर वालों ने घर में अजगर घुसने की जानकारी सर्पमित्र द्वारिका कोल को दी। घटना की जानकारी मिलते ही द्वारिका कॉल तत्काल 10 से 15 मिनट के अंदर ही मौके पर पहुंच गए। उसके बाद वो विशालकाय अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। इसके बाद घर वालों ने राहत की सांस ली।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़&रायपुर के हाई स्कूल ग्राउंड से ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त, राजस्व और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

    महासमुंद. हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित नुवाखायी कार्यक्रम के दौरान माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के निर्देशों की अवहेलना करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग निर्धारित समय सीमा के बाद…

    छत्तीसगढ़&उत्तर बस्तर कांकेर में कलेक्टर ने सरपंचों से किया संवाद, स्वच्छता ही सेवा अभियान की दी जानकारी

    उत्तर बस्तर कांकेर. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में ‘सरपंच संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ