सैम कॉलेज के छात्रावास में मेस का खाना खाने से छात्राएं बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

भोपाल
 शहर में रायसेन रोड पर स्थित सरदार अजीत सिंह स्मृति महाविद्यालय (सैम कॉलेज) के छात्रावास में मेस का खाना खाने से छात्राएं बीमार हो गईं। इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम को मिली तो मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। टीम को रसोईघर में भारी गंदगी मिली, जिसके बीच खाना बनाया जा रहा था।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि सैम कॉलेज के मेस में बनाए गए खाने को खाने से छात्राओं को वायरल, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां हो रही थीं। इससे छात्राओं के द्वारा रसोई घर की हकीकत बताते हुए वीडियो और फोटो के साथ शिकायत दर्ज कराई गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कॉलेज के मेस पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां साबूदाने की खिचड़ी में कीड़े नजर आए और रसोईघर में कॉकरोच और अन्य कीड़े मिले। वहीं मेस संचालक के पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं था।

इतना ही नहीं, यहां रखे भोजन बनाने के बर्तनों को पशु चाट रहे थे। इन सभी अनियमितताओं के बीच भोजन बनाया जा रहा था। इसके चलते खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने पर रसोईघर को सील करने की कार्रवाई की गई है।

  • Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    रांची. झारखंड के सरकारी स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों का नया आधार कार्ड बनेगा। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बना हुआ है, उनका अपग्रेड (अद्यतीकरण) किया जाएगा। पांच साल…

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    रांची. बंधन बैंक के कर्मचारी राजीव कुमार को बकाया पैसे देने के लिए घर बुलाकर मारपीट की गई। घटना 11 सितंबर की है। इस संबंध में राजीव ने मोना देवी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ