नवोन्मेषी तरीके अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है सरकार: पीएम मोदी

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वे युवा छात्रों को ‘विकसित भारत’ के लिए तैयार कर सकते हैं। यह बातचीत शुक्रवार को हुई थी जबकि इसका वीडियो शनिवार को साझा किया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षक चाहें तो शिक्षा पर्यटन के तहत छात्रों को उन स्थानों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जहां वे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके शिक्षक देश के शीर्ष 100 पर्यटन स्थलों का चयन करने में छात्रों की मदद ले सकते हैं। मोदी ने कहा कि सम्मानित किए गए शिक्षकों का चयन लंबी प्रक्रिया के बाद किया गया क्योंकि उनके प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में उपयोगी हो सकते हैं।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अपने छात्रों को पास के विश्वविद्यालयों में ले जाकर खेल प्रतियोगिताएं दिखाएं क्योंकि यह अनुभव उनके सपनों को साकार करने में मदद कर सकता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस पुरस्कार के लिए देशभर से 82 शिक्षकों का चयन किया गया। बयान के अनुसार इनमें स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के 50, उच्च शिक्षा विभाग के 16 और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षक शामिल हैं।

 

 

  • Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    रांची. झारखंड के सरकारी स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों का नया आधार कार्ड बनेगा। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बना हुआ है, उनका अपग्रेड (अद्यतीकरण) किया जाएगा। पांच साल…

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    रांची. बंधन बैंक के कर्मचारी राजीव कुमार को बकाया पैसे देने के लिए घर बुलाकर मारपीट की गई। घटना 11 सितंबर की है। इस संबंध में राजीव ने मोना देवी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ