झारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी से मांगी एसओपी, रांची में प्रदर्शनों से बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर किया तलब

रांची.

झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को राजधानी रांची में प्रदर्शनों और धरनों के दौरान पुलिस द्वारा अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की एक प्रति पेश करने का निर्देश दिया। यह आदेश तब आया जब कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद और न्यायमूर्ति अरुण कुमार राय की खंडपीठ रांची में अनियमित यातायात पर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

मामले की सुनवाई 20 सितंबर को फिर होगी। पीठ ने कहा कि सुशासन के लिए कानून-व्यवस्था कायम रखी जानी चाहिए। कहा कि समाज को प्रदर्शनकारियों की भीड़ से बचाया जाना चाहिए, उनके मन में पुलिस का डर होना चाहिए और नियंत्रण से बाहर जाने पर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा सकती है। पीठ ने कहा कि प्रशासन को प्रदर्शनों और धरनों की पहले से जानकारी होती है, इसलिए उसके पास किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त समय है। आदेश में कहा गया कि प्रदर्शनकारियों को एक विशेष स्थान पर सीमित किया जा सकता है और यातायात को मोड़ने के लिए वैकल्पिक रास्ते की योजना बनाई जा सकती है, जिससे आम जनता प्रभावित नहीं होगी। रांची में खराब यातायात प्रबंधन से नाराज होकर झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी ने 27 अगस्त को डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए बुलाया था। इससे पहले जस्टिस द्विवेदी 23 अगस्त को बीजेपी की ओर से आयोजित ‘जन आक्रोश’ रैली के दौरान मुख्यमंत्री आवास के सामने काफी देर तक फंसे रहे थे। उन्होंने 27 अगस्त को हुई अदालत की कार्यवाही को यातायात प्रबंधन पर जनहित याचिका के रूप में निपटाने के लिए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश प्रसाद के समक्ष रखने का आदेश दिया था।

  • Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    रांची. झारखंड के सरकारी स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों का नया आधार कार्ड बनेगा। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड बना हुआ है, उनका अपग्रेड (अद्यतीकरण) किया जाएगा। पांच साल…

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    रांची. बंधन बैंक के कर्मचारी राजीव कुमार को बकाया पैसे देने के लिए घर बुलाकर मारपीट की गई। घटना 11 सितंबर की है। इस संबंध में राजीव ने मोना देवी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ