18वीं लोकसभा में सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच चल रही सियासी रस्साकशी सुलझ गई

नई दिल्ली
संसदीय समितियों के गठन को लेकर 18वीं लोकसभा में सत्ता पक्ष और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच चल रही सियासी रस्साकशी सुलझ गई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस को गृह, रक्षा और वित्त मंत्रालय जैसी अहम समितियों की अध्यक्षता तो नहीं मिली, लेकिन विदेश, शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालयों की समिति की कमान मिल गई है।

समिति अध्यक्ष के लिए दिग्विजय का नाम भी
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर को विदेश मंत्रालय तो दिग्विजय सिंह का नाम शिक्षा मंत्रालय से संबंधित समिति का अध्यक्ष बनाने के लिए भेज दिया है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस ने कृषि संबंधी स्थाई समिति तो ओडिशा के लोकसभा सांसद सप्तगिरि उलाका को ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव भी संसदीय सचिवालय को भेज दिया है।

चन्नी का नाम कृषि संबंधी स्थाई समिति के लिए भेजा गया
किसानों के आंदोलन और उनके मुद्दों की सियासी गरमी की पृष्ठभूमि में कृषि मंत्रालय संबंधी स्थाई समिति विपक्षी दल के पाले में आने अहम है। इसके मद्देनजर ही कांग्रेस ने दलित समुदाय से आने वाले पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम कृषि संबंधी स्थाई समिति के लिए भेजा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता करेंगे और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शिक्षा पर समिति की अध्यक्षता करेंगे, पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया। वंचित वर्गों की भागीदारी बढ़ाने के सियासी एजेंडे का भी ध्यान रखा है। इसी रणनीति के तहत चन्नी के साथ को भागीदारी देने के लिहाज से ही कोरापुट से दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते सप्तगिरि उलाका और चन्नी का नाम अहम है। वहीं राज्यसभा कोटे से शिक्षा, महिला, बाल, युवा तथा खेल मंत्रालय की स्थायी समिति की अध्यक्षता मिली है।

विपक्ष के पास थी गृह मंत्रालय समिति की अध्यक्षता
17वीं लोकसभा में गृह मंत्रालय की समिति की अध्यक्षता विपक्ष के हाथों में थी। 16वीं लोकसभा में 2014 से 2019 तक विदेश मंत्रालय की संसदीय समिति की कमान कांग्रेस के पास रही थी और तब भी शशि थरूर ही इसकी अध्यक्षता कर रहे थे। संसदीय स्थायी समितियां विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के बजटीय आवंटन और संसद में पेश किए गए विधेयकों की जांच परख करने के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधेयक लाने और नीतियां बनाने की सिफारिश भी करती हैं। मुख्य विपक्षी दल के नाते संसद की सबसे अहम लोक-लेखा समिति की कमान कांग्रेस के पास है जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल संभाल रहे हैं।

  • Related Posts

    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    चेन्नई टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भारत की ओर से ऐसा करने वाले महज 10वें गेंदबाज…

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    रांची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईसीएआर-राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    भारतीय रेलवे ने 27 सितंबर कैंसिल की जबलपुर&सिंगरौली एक्सप्रेस सहित सहित 20 ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    भारतीय रेलवे ने 27 सितंबर कैंसिल की जबलपुर&सिंगरौली एक्सप्रेस सहित सहित 20 ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी

    तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने से भड़के अयोध्या के संत, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने से भड़के अयोध्या के संत,  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

    तिरुपति : प्रसादम लड्डू में फिश ऑयल और चर्बी वाला विवाद क्या है, जाने जांच रिपोर्ट में क्या&क्या है?

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    तिरुपति : प्रसादम लड्डू में फिश ऑयल और चर्बी वाला विवाद क्या है, जाने जांच रिपोर्ट में क्या&क्या है?

    भारतीय सेना भी हाइब्रिड वारफेयर को लेकर हुई ऐक्टिव

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    भारतीय सेना भी हाइब्रिड वारफेयर को लेकर हुई ऐक्टिव