दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा& कांग्रेस का कॉपी पेस्ट है भाजपा का संकल्प पत्र

रोहतक
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जोरों-शोरों से चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। जिसके चलते आज रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज बहादुरगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र जून के पक्ष में वोट मांगने आए थे। यहां भाजपा छोड़कर आए पहलवान हरीश, पंडित रमेश ,सुलेखा दलाल को सैंकड़ों भाजपाइयों के साथ कांग्रेस में शामिल भी कराया। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। भाजपा के संकल्प पत्र को दीपेंद्र हुडा ने कांग्रेस की कॉपी पेस्ट बताया है।

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 2 हजार देने की घोषणा की तो भाजपा ने 2100 कर दी। कांग्रेस ने गैस सिलेंडर 500 में देने की गारंटी दी तो भाजपा ने उसे भी कॉपी कर लिया। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा के तो 2014 के वादे भी पूरे नहीं हुए। भाजपा का हर संकल्प महज जुमला ही निकलता है।

वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने नूना माजरा और मांडौठी सहित कई गांवों में सभा कर राजेन्द्र जून को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा के कुशासन का अंत करने के लिए लोग कांग्रेस को वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में बड़े बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और विकास के नए युग का आगाज भी होगा।

  • Related Posts

    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    चेन्नई टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भारत की ओर से ऐसा करने वाले महज 10वें गेंदबाज…

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    रांची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी शुक्रवार को झारखंड दौरे पर हैं। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईसीएआर-राष्ट्रीय द्वितीयक कृषि संस्थान (एनआईएसए) के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    टीम इंडिया के धाकड़ बॉलर जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट का जादुई आंकड़ा छू लिया

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा& भगवान बिरसा मुंडा की भूमि पर आना मेरे लिए तीर्थयात्रा के सम्मान

    भारतीय रेलवे ने 27 सितंबर कैंसिल की जबलपुर&सिंगरौली एक्सप्रेस सहित सहित 20 ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    भारतीय रेलवे ने 27 सितंबर कैंसिल की जबलपुर&सिंगरौली एक्सप्रेस सहित सहित 20 ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी

    तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने से भड़के अयोध्या के संत, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी मिलने से भड़के अयोध्या के संत,  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में बंटा था प्रसादम

    तिरुपति : प्रसादम लड्डू में फिश ऑयल और चर्बी वाला विवाद क्या है, जाने जांच रिपोर्ट में क्या&क्या है?

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    तिरुपति : प्रसादम लड्डू में फिश ऑयल और चर्बी वाला विवाद क्या है, जाने जांच रिपोर्ट में क्या&क्या है?

    भारतीय सेना भी हाइब्रिड वारफेयर को लेकर हुई ऐक्टिव

    • By
    • September 20, 2024
    • 0 views
    भारतीय सेना भी हाइब्रिड वारफेयर को लेकर हुई ऐक्टिव