स्वामीजी से मिलो, तलाक लेने पहुंचे पति&पत्नी को हाई कोर्ट ने दे दी यह सलाह

धारवाड़

कर्नाटक हाई कोर्ट की धारवाड़ बेंच ने तलाक के एक मामले में दंपती को अध्यात्मिक गुरु गावि सिद्धेश्वर स्वामी से मिलकर विवाद को खत्म करने की सलाह दी है। गावि सिद्धेश्वर स्वामी गावि मठ के पीठाधीश हैं। जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित ने उनकी तुलना स्वामी विवेकानंद से करते हुए कहा कि विवाद सुलझाने के लिए उनकी सहायता ली जा सकती है। पति-पत्नी ने पहले मनोवैज्ञानिकों से भी संपर्क किया था। जस्टिस दीक्षित ने कहा कि किसी भी शादी में दिक्कतें आम बात हैं।

 सुनवाई के दौरान जज ने कहा, छोटी-मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी का अलग हो जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा, कोई भी सड़क सीधी नहीं होती है। किसी भी रास्ते में मोड़ तो आएंगे ही। हमें उनका ध्यान रखना होता है और सावधानी से आगे बढ़ना होता है। इसी तरह परिवार भी है। यहां लोगों के बीच असहमति और मतभेद होते ही हैं। लेकिन सबको साथ लेकर चलना ही बुद्धिमानी है।

कोर्ट की सलाह पर पति ने कहा कि वह सिद्धलिंगेश्वर स्वामी से मिलने वाले हैं। वहीं पत्नी ने कहा कि वह गविसिद्धेश्वर स्मावी से मिलने का मन बना रही हैं। वहीं जस्टिस दीक्षित ने कहा कि इस मामले में श्री गविसिद्धेश्वर स्वामी ठीक रहेंगै। उन्होंने कहा कि रविवार को दोनों कोप्पल में उनसे मुलाकात कर लें। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्वामीजी के सहयोगी शरानु शेट्टार ने कहा कि मठ को कोर्ट के निर्देश के बारे में जानकारी है।

बता दें कि आपसी सहमति से तलाक के लिए हिंदू मैरिज ऐक्ट की धारा 13बी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा विवाद को सुलझाने के लिए छह महीने का समय भी दिया जाता है। एक साल से ज्यादा वक्त से अलग पति-पत्नी अलग रहे हैं तो तलाक याचिका दायर की जा सकती है।

  • Related Posts

    सौगात केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द होगी 4% की बढ़ोतरी! इतनी बढ़ेगी सैलरी

    नई दिल्‍ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार सितंबर 2024 के तीसरे हफ्ते में…

    बेंगलुरु में देश की पहली हाई&स्पीड बुलेट ट्रेन बनेगी, 3 घंटे में पहुंचेगी मुंबई से अहमदाबाद

    नई दिल्ली आईटी हब के तौर पर उभरे बेंगलुरु शहर में देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन बनने जा रही है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने 5 सितंबर को दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एलोवेरा तेल के फायदे और इसे बनाने का तरीका जानें

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    एलोवेरा तेल के फायदे और इसे बनाने का तरीका जानें

    छत्तीसगढ़&जगदलपुर में प्रेमिका महिला की हत्या, मर्दानगी का मजाक उड़ाने पर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    छत्तीसगढ़&जगदलपुर में प्रेमिका महिला की हत्या, मर्दानगी का मजाक उड़ाने पर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

    एपी ढिल्लों ने की अपने भारत दौरे की घोषणा

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    एपी ढिल्लों ने की अपने भारत दौरे की घोषणा

    रंग प्रयोग नाट्य मंच के कलाकारों से मिले SP अगम जैन, उनकी कलाओं को सराहा किया उत्साह वर्धन

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    रंग प्रयोग नाट्य मंच के कलाकारों से मिले SP अगम जैन, उनकी कलाओं को सराहा किया उत्साह वर्धन

    चिरमिरी पोड़ी पुलिस थाना ने दुष्कर्म के केस में दो गिरफ्तार, वहीं एक आरोपी फरार

    • By
    • September 22, 2024
    • 2 views
    चिरमिरी पोड़ी पुलिस थाना ने दुष्कर्म के केस में दो गिरफ्तार, वहीं एक आरोपी फरार

    छत्तीसगढ़&बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे शामिल

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    छत्तीसगढ़&बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे शामिल