बेंगलुरु में देश की पहली हाई&स्पीड बुलेट ट्रेन बनेगी, 3 घंटे में पहुंचेगी मुंबई से अहमदाबाद

नई दिल्ली
आईटी हब के तौर पर उभरे बेंगलुरु शहर में देश की पहली हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन बनने जा रही है। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने 5 सितंबर को दो चेयर-कार हाई-स्पीड ट्रेनों के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित की। स्टेनलेस स्टील कारबॉडी ट्रेनों की अधिकतम गति 280 किमी प्रति घंटा और परिचालन गति 250 किमी प्रति घंटा होगी। बोली जमा करने की अंतिम तिथि  थी। ट्रेन में मानक 3+2 सीटिंग व्यवस्था वाली सात बोगियां और 2+2 सीटिंग वाली एक कार्यकारी बोगी होगी। सूत्रों के मुताबिक, कुल बैठने की क्षमता लगभग 174 होने की उम्मीद है। यात्रियों की मांग के आधार पर, भविष्य में ट्रेन में 12 या 16 बोगियां और जोड़ी जा सकती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका जैसे निर्यात बाजारों पर नजर रखते हुए, ट्रेनों को मानक गेज ट्रैक के लिए बनाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन का निर्माण बीईएमएल के बेंगलुरु स्थित प्लांट में किया जाएगा। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई के महाप्रबंधक यू सुब्बा राव ने बताया कि केवल बीईएमएल ने दो आठ-कार ट्रेन सेट बनाने के लिए बोली प्रस्तुत की है, और टेंडर को एक सप्ताह में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। चूंकि यह केवल दो ट्रेनों के लिए एक छोटा ऑर्डर है, इसलिए अन्य रोलिंग स्टॉक निर्माता भाग लेने के लिए उत्सुक नहीं थे। हमारा लक्ष्य 2.5 वर्षों में निर्माण कार्य को पूरा करना है।

 शुरुआत में इस लाइन पर जापानी शिंकानसेन ट्रेनें (320 किलोमीटर प्रति घंटे की परिचालन गति) चलने की उम्मीद थी। हालांकि, जापानी फर्मों द्वारा बीडिंग में अधिक कीमत के कारण, केंद्रीय रेल मंत्रालय ने घरेलू स्तर पर हाई-स्पीड ट्रेनें विकसित करने का फैसला किया। मेधा अब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की क्षमता वाली प्रोपल्शन तकनीक विकसित करेगी, जबकि बीईएमएल ऐसी गति को झेलने के लिए कारबॉडी संरचना विकसित करेगी। बीईएमएल-मेधा द्वारा इस परियोजना के लिए एक यूरोपीय डिजाइन सलाहकार को नियुक्त करने की उम्मीद है।

 

 

  • Related Posts

    सौगात केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जल्द होगी 4% की बढ़ोतरी! इतनी बढ़ेगी सैलरी

    नई दिल्‍ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार सितंबर 2024 के तीसरे हफ्ते में…

    स्वामीजी से मिलो, तलाक लेने पहुंचे पति&पत्नी को हाई कोर्ट ने दे दी यह सलाह

    धारवाड़ कर्नाटक हाई कोर्ट की धारवाड़ बेंच ने तलाक के एक मामले में दंपती को अध्यात्मिक गुरु गावि सिद्धेश्वर स्वामी से मिलकर विवाद को खत्म करने की सलाह दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एलोवेरा तेल के फायदे और इसे बनाने का तरीका जानें

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    एलोवेरा तेल के फायदे और इसे बनाने का तरीका जानें

    छत्तीसगढ़&जगदलपुर में प्रेमिका महिला की हत्या, मर्दानगी का मजाक उड़ाने पर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    छत्तीसगढ़&जगदलपुर में प्रेमिका महिला की हत्या, मर्दानगी का मजाक उड़ाने पर प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

    एपी ढिल्लों ने की अपने भारत दौरे की घोषणा

    • By
    • September 22, 2024
    • 2 views
    एपी ढिल्लों ने की अपने भारत दौरे की घोषणा

    रंग प्रयोग नाट्य मंच के कलाकारों से मिले SP अगम जैन, उनकी कलाओं को सराहा किया उत्साह वर्धन

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    रंग प्रयोग नाट्य मंच के कलाकारों से मिले SP अगम जैन, उनकी कलाओं को सराहा किया उत्साह वर्धन

    चिरमिरी पोड़ी पुलिस थाना ने दुष्कर्म के केस में दो गिरफ्तार, वहीं एक आरोपी फरार

    • By
    • September 22, 2024
    • 2 views
    चिरमिरी पोड़ी पुलिस थाना ने दुष्कर्म के केस में दो गिरफ्तार, वहीं एक आरोपी फरार

    छत्तीसगढ़&बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे शामिल

    • By
    • September 22, 2024
    • 1 views
    छत्तीसगढ़&बीजापुर में 11 लाख के इनामी सहित आठ नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई घटनाओं में रहे शामिल