रूस के मिसाइल हमले के कारण कीव के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान पर दबाव बढ़ गया

कीव
 यूक्रेन में बच्चों के सबसे बड़े अस्पताल पर इस सप्ताह रूस के मिसाइल हमले के बाद कैंसर से जूझ रहे कई बाल मरीजों को वहां से निकालना पड़ा जिससे कि कीव के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान पर दबाव बढ़ गया है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में चार महीनों में रूस की सबसे भारी बमबारी के कारण  ओखमादित चिल्ड्रंस हॉस्पिटल बुरी तरह तबाह हो गया जिससे पहले से ही जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे बच्चों पर गंभीर असर पड़ा है तथा उनके परिवार डर के साये में जी रहे हैं। अब, कुछ परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है कि वे अपने बच्चे का इलाज कहां कराएं।

उक्साना हलाक को अपने दो वर्षीय बेटे दिमित्रो के एक प्रकार के कैंसर से ग्रसित होने का जून की शुरुआत में ही पता चला। उसने तुरंत अपने बेटे का ओखमादित अस्पताल में इलाज कराने का फैसला किया क्योंकि ‘‘यह यूरोप के सबसे अच्छे अस्पतालों में से एक है।’’

वह और दिमित्रो अस्पताल में मौजूद थे जब शहर में साइरन बजे। पहले धमाकों के बाद नर्स ने उन्हें एक दूसरे कमरे में ले जाने में मदद की। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय कैंसर संस्थान ले जाया गया और अब दिमित्रो उन 31 मरीजों में से एक है जिन्हें कैंसर से मुश्किल जंग के बीच एक नए अस्पताल में इलाज कराना पड़ेगा।

ओखमादित के बंद होने के बाद शहर में अन्य अस्पतालों पर भी मरीजों का दबाव बढ़ गया है। हमले के वक्त ओखमादित में सैकड़ों बच्चों का उपचार हो रहा था। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के महानिदेशक ओलेना येफीमेंको ने कहा, ‘‘तबाह ओखमादित पूरे देश की पीड़ा है।’’

 

  • Related Posts

    75 साल बाद चीन पर बड़ी आफत, तूफान ‘बेबिनका’ की शंघाई में दस्तक से हवाई और रेल सेवा सब बंद

     बीजिंग  चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत ने दस्तक दी है। अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘बेबिनका’ ने सोमवार सुबह शंघाई में दस्तक दी। सवेरे-सवेरे तटीय इलाकों…

    आतंकी पन्नू ने कहा, ‘ राहुल गांधी का बयान, भारत में सिखों के अस्तित्व को खतरे का सामना करना पड़ रहा है

    वॉशिंगटन  भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका गए थे। जहां उन्होंने सिखों की आस्था की आजादी से जुड़ा बयान दिया था। उनके इस बयान के एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड के स्कूलों में बच्चों के बनेंगे नए आधार कार्ड, कैंप लगाकर करेंगे अपग्रेड

    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड&रांची में महिला ने घर बुलाकर बैंक कर्मचारी को पीटा, छेड़खानी का भी लगाया आरोप

    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश, घरों में घुसा बाढ़ का पानी

    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    • By
    • September 16, 2024
    • 1 views
    कोई भी बाइडेन और कमला की हत्या की कोशिश नहीं कर रहा : मस्क

    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ

    • By
    • September 16, 2024
    • 3 views
    सभी जिला चिकित्सालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का संचालन होगा प्रारम्भ